जिले में छह पंचायत समितियों के सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के लिए मंगलवार को वोटिंग हुई। जिले में कुल 78.02 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव में कुल 7 लाख 32 हजार 574 मतदाता पंजीकृत थे। जिले की छह पंचायत समितियों के 130 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ। पंचायत समिति वार मतदान के आंकड़ों पर नजर डालें तो नोहर में सबसे अधिक 79.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, भादरा में 80.25 प्रतिशत मतदान हुआ, जो जिले की पंचायत समितियों में सर्वाधिक रहा। पल्लू में 79.03 प्रतिशत, राजपुरा 8 BHD में 78.86 प्रतिशत, हनुमानगढ़ जंक्शन में 75.19 प्रतिशत और पीलीबंगा में सबसे कम 75.11 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला परिषद की 24 सीटों के लिए भी मतदान जिला परिषद सदस्य के चुनाव में हनुमानगढ़ जिले के 24 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ। इसके लिए कुल 7 लाख 32 हजार 574 मतदाता पंजीकृत थे। जिला परिषद चुनाव में मतदान प्रतिशत 78.02 रहा। मतदान संपन्न होने के साथ ही अब प्रत्याशियों की नजरें चुनाव परिणाम पर टिक गई हैं। चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है और परिणाम को लेकर राजनीतिक दलों व समर्थकों में उत्सुकता बनी हुई है। कुल 528 प्रत्याशी चुनावी मैदान में जिला परिषद के 24 वार्डों के साथ 6 पंचायत समितियों के 130 सदस्य पदों के लिए 410 अभ्यर्थी मैदान में थे। पंचायत समितिवार भादरा में 60, हनुमानगढ़ जंक्शन में 60, नोहर में 113, पल्लू में 48, पीलीबंगा में 76 और राजपुरा में 53 अभ्यर्थियों ने चुनाव लड़ा। नोहर में सबसे ज्यादा 113 अभ्यर्थी मैदान थे।