हनुमानगढ़ में जिले की 1 जिला परिषद और 10 पंचायत समितियों की 325 ग्राम पंचायतों में कुल 11 लाख 25 हजार 750 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 5 लाख 83 हजार 848 पुरुष, 5 लाख 41 हजार 895 महिला और 7 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जिले में चुनाव 2 चरणों यानी तीसरे और चौथे चरण में करवाए जाएंगे। जिला परिषद के 37 सदस्यों, 10 पंचायत समितियों के 208 सदस्यों और 325 ग्राम पंचायतों में 3,385 वार्ड पंचों के निर्वाचन के लिए मतदान होगा। नोहर में सबसे ज्यादा 227 मतदान केंद्र जिले की 10 पंचायत समितियों में कुल 1,168 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें नोहर पंचायत समिति में सर्वाधिक 227 मतदान केंद्र हैं, जबकि पल्लू में सबसे कम 79 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिले की पंचायत समितियों को 112 सेक्टरों में बांटा गया गया है। वहीं,102 लोकेशन पर 372 संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। पंचायत समितिवार आंकड़ा तीसरे चरण में 6 पंचायत समितियों में चुनाव जिले में तीसरे चरण के तहत 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। इस चरण में भादरा, हनुमानगढ़ जंक्शन, नोहर, पल्लू, पीलीबंगा और राजपुरा (8 बीएचडी) पंचायत समितियां शामिल हैं। इन क्षेत्रों में जिला परिषद के वार्डों और पंचायत समितियों के 130 सदस्य पदों के लिए चुनाव होगा। वहीं, सरपंच और पंच पदों के लिए 5 नवंबर को मतदान करवाया जाएगा। कुल 528 प्रत्याशी चुनाव मैदान में जिला परिषद के 37 वार्डों के लिए 118 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, तीसरे चरण में शामिल 6 पंचायत समितियों के 130 सदस्य पदों के लिए 410 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे। पंचायत समितिवार देखें तो भादरा में 60, हनुमानगढ़ जंक्शन में 60, नोहर में 113, पल्लू में 48, पीलीबंगा में 76 और राजपुरा में 53 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में है। इनमें नोहर पंचायत समिति में सर्वाधिक 113 अभ्यर्थी मैदान में हैं। चौथे चरण में 4 पंचायत समितियों में होगा चुनाव चौथे चरण में संगरिया, टिब्बी, रावतसर और हनुमानगढ़ टाउन पंचायत समितियों में चुनाव होंगे। इस चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 14 नवंबर को तथा सरपंच और पंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान होगा। चौथे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 4 नवंबर को अपराह्न 3 बजे तक चलेगी। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 नवंबर को होगी, जबकि अभ्यर्थी 6 नवंबर को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।