हनुमानगढ़ टाउन स्थित एमजीएम जिला अस्पताल में टीकाकरण माइक्रोप्लान की समीक्षा के लिए कार्यशाला हुई। इसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चिकित्सा अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में नियमित टीकाकरण के लिए तय टीकों की पूरी उपलब्धता और उन्हें लाभार्थियों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। लक्ष्य है कि कोई बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहे। डेटा समय पर दर्ज करने के निर्देश सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में आरसीएचओ डॉ. सुनील विद्यार्थी और डब्ल्यूएचओ के डॉ. अनुरोध तिवाड़ी ने टीकाकरण की जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्रवार माइक्रोप्लान अपडेट रखने और टीकाकरण सत्रों की नियमित निगरानी करने को कहा। बैठक में छूटे हुए और टीकाकरण बीच में छोड़ चुके बच्चों की पहचान कर उनका टीकाकरण कराने के निर्देश दिए गए। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की गई। हाईरिस्क और वंचित लाभार्थियों पर खास ध्यान देने को कहा गया। स्वास्थ्यकर्मियों को यू-विन पोर्टल पर टीकाकरण का पूरा डेटा समय पर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सभी बीसीएमओ, बीपीओ, मेडिकल ऑफिसर्स और अन्य चिकित्सकीय स्टाफ मौजूद रहे।