हिंडौन से कांग्रेस विधायक अनीता जाटव ने जिलाध्यक्ष और टोडाभीम विधायक घनश्याम मेहर द्वारा प्रत्याशियों के सिंबल नहीं दिए जाने को लेकर नाराजगी जताई है। टोडाभीम विधायक घनश्याम मेहर के एसडीएम ऑफिस पहुंचकर सिंबल जमा कराने की सूचना पर अनीता जाटव टोडाभीम एसडीएम पहुंची थी। मगर उन्हें विधायक वहां नहीं मिले। हिंडौन विधायक बोलीं-पिछली बार दो सिंबल को लेकर धोखा हुआ टोडाभीम पहुंची अनीत जाटव ने कहा- पिछले चुनाव में भी दो सिंबल को लेकर मेरे साथ धोखा हो चुका है। मेरी विधानसभा में पंचायत समिति चुनाव के 6 सिंबल मेरे पास आने चाहिए थे। मगर सिंबल मेरे हाथ में आने जगह जिलाध्यक्ष घनश्याम मेहर ने मुझे सिंबलों के बारे में नहीं बताया है। ना ही सिंबल ले जाने को लेकर कोई सूचना दी है। मेरे कैंडिडेट, मेरे कार्यकर्ता और विधानसभा की जनता रो रही है। मैं क्या करूं। पीसीसी चीफ से भी की थी शिकायत हिंडौन विधायक ने कहा-मामले को लेकर मैने पहले प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को जानकारी दी थी। क्षेत्र के विधायक को भी पूछा जाए। सिंबल आने पर बताया जाए। मगर मुझे ना तो पीसीसी से फोन आया, ना ही प्रदेशाध्यक्ष जी की ओर से फोन आया। ना ही जिला अध्यक्ष की ओर से कोई फोन आया है। करौली कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर मनमानी का आरोप विधायक ने कहा- 6 वार्ड मेरे क्षेत्र में थे। उनके सिंबल मुझे देने चाहिए थे। जिला अध्यक्ष अपनी मनमानी चला रहे हैं। हर जिलाध्यक्ष अपने विधायकों को सिंबल दे रहे हैं। वे हमे बोल देते। जिन्हें सिंबल दिलाना चाहते हैं, हमसे दिलवा देते। मैं एससी की महिला हूं। जिला अध्यक्ष मीणा समाज से आते हैं। इसलिए वे मेरे साथ दादागिरी कर रहे हैं। विधायक और जिला अध्यक्ष घनश्याम मेहर से मुलाकात नहीं हो पाने के कारण हिंडौन विधायक अनीता जाटव बालघाट के लिए रवाना हो गईं। … यह खबर भी पढ़ें पूर्व-विधायक बोले-जिला प्रमुख कांग्रेस का बना दो, जूते मैं दूंगा:BJP की ईंट से ईंट बजाऊंगा; निवाई का MLA तो पिटता है, बच के रहना टोंक में निवाई के पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा ने कहा- प्रधान आप बनाओगे तो BJP की ईंट से ईंट मैं बजाऊंगा। जिला प्रमुख कांग्रेस का बिठाओगे, तो जूते तो मैं दे दूंगा। हालांकि, जूते किसके दूंगा ये तो पता नहीं। मैं अफसरों की बात नहीं कर रहा हूं। उनके तो हाथ जोड़-जोड़कर काम करा लेता हूं। (पढ़ें पूरी खबर)