चौपड़ा । स्थानीय पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच हीराराम कालीराणा ने रविवार को पदभार ग्रहण किया। ग्रामीणों ने उनका सम्मान किया।उन्होने कहा कि हर ग्रामीण के साथ आपसी तालमेल से पंचायत में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। जरूरतमंद व्यक्ति को बिना भेदभाव के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाया जाएगा। विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण हेतु जल्द कार्ययोजनाएं बनाई जाएगी। इस दौरान उपसरपंच, वार्डपंच सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।