भष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की ओर से IAS शिखर अग्रवाल को पूछताछ के लिए जल्द नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही IPS पत्नी प्रशाखा माथुर भी एसीबी जांच के घेरे में हैं। वहीं एसीबी की ओर से मामले में रिकॉर्ड और अन्य डॉक्यूमेंट्स को लेकर सोमवार को कई विभागों को नोटिस जारी कर जानकारी मांगी गई है। एसीबी सूत्रों के मुताबिक- राजस्थान के IAS शिखर अग्रवाल पर अनंता रिसॉर्ट्स से कौड़ियों के दाम में 40 विला खरीदने और पद का दुरुपयोग करते हुए खुद और प्राइवेट कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचने के साथ राज्य सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप है। राज्य सरकारी की अनुमति मिलने के बाद एसीबी की ओर से शिखर अग्रवाल के खिलाफ 31 अक्टूबर को प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज की गई। दैनिक भास्कर ने 27 अक्टूबर को आईएएस शिखर अग्रवाल, आईपीएस पत्नी प्रशाखा माथुर, दोनों बेटों और सास-ससुर के एक ही कंपनी से 40 कॉटेज-विला खरीदने का खुलासा किया था। कई विभागों से मांगी जानकारी एसीबी की ओर से जांच और पूछताछ प्रक्रिया के लिए विदेश गए दोनों पति-पत्नी को जल्द नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। एसीबी की ओर से उदयपुर कलेक्टर व सब-रजिस्ट्रार और अलवर सब-रजिस्ट्रार को सोमवार को नोटिस जारी किए हैं। इनसे कंवर्जन फाइलों और रिकॉर्ड की जानकारी मांगी गई है। वहीं DOP को नोटिस जारी कर IR और जीए 55 (प्रॉपर्टी रिटर्न) की पूरी जानकारी मांगी गई है। इसके साथ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से भी ITR (इनकम टैक्स रिटर्न) की जानकारी मांगी गई है। पीडब्ल्यूडी से भी उदयपुर और अलवर के विला और कॉटेज निर्माण की जानकारी देने को कहा गया है। उद्योग विभाग से तत्कालीन मीटिंग मिनिट्स और अन्य गतिविधियों की रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा गोयल फैशन्स को भी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भी नोटिस भेजा गया है। सरकार ने भी दिया कारण बताओ नोटिस जांच के दायरे में आने पर IAS शिखर अग्रवाल को एपीओ कर दिया गया। इसके बाद IAS शिखर की पत्नी IPS प्रशाखा माथुर को भी एपीओ किया गया है। आरोप है कि दोनों ने अपने परिवार के मेंबर्स के साथ मिलकर ढाई साल में एक प्राइवेट कंपनी से उदयपुर और अलवर में करीब 40 विला खरीदे। राज्य सरकार की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इसके चलते उन्हें 7 दिन का समय जवाब देने के लिए दिया गया है। ये खबर भी पढ़ें… शिखर अग्रवाल के बाद उनकी पत्नी IPS प्रशाखा माथुर एपीओ:एक ही कंपनी से 40 विला खरीद मामले में ACB कर सकती है पूछताछ 40-विला खरीद में IAS शिखर अग्रवाल की जांच करेगी ACB:पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी; पद का दुरुपयोग कर कंपनी को गलत फायदा पहुंचाया विला-कॉटेज खरीद मामला,IAS शिखर अग्रवाल को सभी पदों से हटाया:IPS पत्नी के साथ खरीदी थी प्रॉपर्टी, फिर उसी कंपनी को लीज पर दी क्यों गिरी शिखर अग्रवाल पर गाज?:33 साल की नौकरी में पहली बार एपीओ, सरकार का क्लियर मैसेज, क्या संपत्ति खरीदना गलत? आसान सवालों में जानिए गहलोत बोले- शिखर अग्रवाल की CBI-ED से जांच करवाएं:एपीओ करने से काम नहीं चलेगा; सरकार के 3 साल में यह सबसे बड़ा घोटाला