जाडन पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच संतोष कंवर वार्ड पंचों और ग्रामीणों के साथ रविवार दोपहर 12:15 बजे पंचायत पहुंची। चौखट पर नारियल तोड़कर पूजा अर्चना के बाद पंचायत कार्यालय में पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। ग्रामीणों ने सरपंच व पंचों का बहुमान किया। नव नियुक्त सरपंच श्रीमती कंवर ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए कार्य करना है। कस्बे में पानी की व्यवस्था सुचारू करना तथा सफाई के साथ-साथ विकास कार्यों को गति देना है। पदभार ग्रहण की पूर्व संध्या पर काकरिया बायोसा बावजी की चौखट पर रात्रि जागरण एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें सुरेश पवार एंड पार्टी ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं।