कुंवारती कृषि उपज मंडी में मंगलवार को धान की सबसे ज्यादा 55 हजार क्विंटल आवक हुई। इसके भाव 3700 से 4900 तक रहे। किस्मवार 1718 धान 4150 से 4900, 1509 धान 3800 से 4411, 1847 धान 4050 से 4300, 1885 धान 4300 से 4725, 1121 धान 4751 और सुगंधा 3700 से 3920 तक बिकी। मंडी में उड़द की 1550 क्विंटल आवक रही। इसके भाव 6000 से 9500 और औसत 7750 रहे। मक्का की 3000 क्विंटल आवक हुई। इसके भाव 2200 से 2880 और औसत 2540 रहे। गेहूं की 690 क्विंटल आवक के साथ भाव 2750 से 2980 और औसत 2865 रहे। सोयाबीन की 175 क्विंटल आवक हुई। इसके भाव 6400 से 6800 और औसत 6600 रहे।