कोसेलाव| निकटवर्ती बसंत पंचायत में सनातन संस्कृति और लोकतंत्र का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। नवनिर्वाचित सरपंच लीला देवी चम्पालाल राजपुरोहित ने पदभार ग्रहण समारोह के दौरान एक अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने आराध्य देव ठाकुरजी चारभुजानाथ जी को अपना प्रधान सरकार सरपंच मानते हुए उनकी तस्वीर को सरपंच की मुख्य सीट पर आसीन किया। बसंत पंचायत के प्रथम सरपंच बख्तावरसिंह तथा प्रथम महिला सरपंच मंगलीदेवी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सरपंच लीला देवी चम्पालाल राजपुरोहित, कपिल कुमार मंगलसिंह, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश व्यास, भरतसिंह लच्छुजी, जब्बरसिंह, बख्तावरसिंह, नरपतसिंह, रमेश कुमार प्रेमजी, बाबूलाल मेघवाल, छगनलाल, माँगीलाल हीरागर और शिवलाल देवासी सहित 36 कौम के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।