गुंदोज | गुड़ा एंदला पुलिस थाना परिसर में शनिवार को थानाधिकारी दर्शनसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शपथ दिलाई गई। शपथ में कहा गया कि राष्ट्र की एकता, अखंडता, सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा। देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयास करूंगा। शपथ देश की एकता की भावना से लेने की बात कही गई। सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता, कार्यों से इसे संभव बनाने का उल्लेख किया गया। देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए योगदान देने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प दिलाया। थानाधिकारी दर्शनसिंह राठौड़ ने कहा कि आगामी दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे से मनाएं। एकता कायम रखें। शांति से त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार हंस, सुखराम, दौलतराम, तेग बहादुर, हंसराज मौजूद रहे। सीएलजी सदस्य चौथाराम मीणा, भरत कुमार छीपा, बद्रीप्रसाद, जयन्तीलाल, गोविन्द्रलाल, थानाराम थानवी, अमरसिंह चौहान, कलावती पाण्डे, पवन दमामी, नर्मदा गोस्वामी, मांगी सैन, गौतम सोलंकी, लीला मीणा, विमला बालराई शामिल रहे। पुलिसकर्मी, सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी सहित कई लोग उपस्थित रहे।