वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग के लिए जयपुर में मौजूद अभिनेता ईशान खट्टर ने अपना जन्मदिन सेट पर साथी कलाकारों और क्रू मेंबर्स के साथ मनाया। कूकस स्थित एक रिसॉर्ट में देर रात हुए इस सेलिब्रेशन में ईशान को उनके साथ काम कर रहे कलाकारों ने सरप्राइज दिया। सभी ने मिलकर केक काटा और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान ईशान ने वीडियो कॉल के जरिए अपने परिवार के सदस्यों से भी बात की और उन्हें सेलिब्रेशन का नजारा दिखाया। जयपुर में हो रही है द रॉयल्स की शूटिंग पिछले करीब एक महीने से जयपुर और आसपास की लोकेशंस पर ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग चल रही है। ईशान इस सीरीज में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। शूटिंग शेड्यूल के बीच जन्मदिन आने पर टीम ने उनके लिए खास इंतजाम किए। देर रात हुए इस आयोजन में साथी कलाकारों के साथ क्रू मेंबर्स भी शामिल रहे। यहां देखिए फोटोज… संगीता बिजलानी मुंबई रवाना, हरभजन सिंह दिखे रॉयल अंदाज में इधर, रविवार सुबह अभिनेत्री संगीता बिजलानी जयपुर से मुंबई के लिए रवाना हुईं। वे कूकस स्थित एक वेडिंग समारोह में शामिल होने के लिए शहर आई थीं। वहीं, एक इवेंट में क्रिकेटर हरभजन सिंह भी नजर आए। बंद गले की राजस्थानी अचकन में हरभजन का अंदाज रॉयल दिखाई दिया। इस इवेंट में शामिल होने के बाद हरभजन भी जयपुर एयरपोर्ट से अपने घर के लिए रवाना हो गए।