जैन सोशल ग्रुप (JSG) ग्लोरी की ओर से शनिवार को हेलोवीन डे के अवसर पर हेलोवीन नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के 100 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया। सभी सदस्य अलग-अलग हेलोवीन लुक में पहुंचे और अपनी वेशभूषा से कार्यक्रम को खास बनाया। अलग-अलग कैटेगरी में दिए पुरस्कार ग्रुप अध्यक्ष पीयूष सोनी जैन ने बताया - हर साल 31 अक्टूबर को दुनिया भर में हेलोवीन डे मनाया जाता है। इसी अवसर पर ग्रुप की ओर से सदस्यों के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रुप सचिव हेमंत बड़जात्या ने बताया - कार्यक्रम में सदस्यों ने अलग-अलग हेलोवीन कॉस्ट्यूम में हिस्सा लिया। अंत में बेहतरीन वेशभूषा और अलग-अलग कैटेगरी में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी पवन गोयल और जे.डी. माहेश्वरी, धीरेंद्र के. गोधा भी शामिल हुए। मुख्य अतिथि मिस्टर एंड मिसेज विजय सोनाली बत्रा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। ये रहे विजेता बेस्ट हेलोवीन कॉस्ट्यूम का पुरस्कार कार्तिक-मनाली और गौरव-रुचि को मिला। बेस्ट हेलोवीन कपल अखिल-अनीता रहे। मोस्ट स्केरी मॉन्स्टर अवार्ड रजत, बेस्ट मेकअप एंड स्केरी इफेक्ट शुभि, डांसिंग डेविल निखिल जैन, क्वीन ऑफ द नाइट विशाखा, बेस्ट हेलोवीन एटीट्यूड अवधेश और किंग ऑफ डार्कनेस का पुरस्कार विनित जैन को दिया गया। ग्रुप के कई सदस्य रहे मौजूद कार्यक्रम में ग्रुप की कोषाध्यक्ष रूबी सौरभ जैन सहित कार्यकारिणी सदस्य रमेश-दीपाली पाटोदी, अजय-ललिता तोड़िया, शुभम-आकांक्षा निगोतिया, सूची-आशीष जैन, प्रकाश-अंजू जैन, अवधेश-मीनू पाटनी, अखिल-अनीता पाटनी, अर्पित-सुरभि गोधा, अमित-रुचिका काला और रमेश-पुष्पा जैन सहित ग्रुप के कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। अंत में ग्रुप अध्यक्ष पीयूष सोनी जैन ने बताया कि ग्रुप का अगला कार्यक्रम दिसंबर में आयोजित होगा। इसमें बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता रखी जाएगी।