राजधानी जयपुर में आकाशवाणी के पास खड़ी हुंडई की एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार से उठती आग की लपटें देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। करीब 20 मीनट के बाद गाड़ी में लगी आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। कार में आग लगने के कारण इलाके में यातायात प्रभावित हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़े अन्य वाहनों तक भी इसके पहुंचने का खतरा पैदा हो गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, विद्यायक थाना पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।