जयपुर के विधायकपुरी थाना क्षेत्र में एमआई रोड आकाशवाणी के पास खड़ी हुंडई कार में सोमवार को अचानक आग लग गई। सोमवार करीब साढ़े चार बजे सड़क किनारे कचरा जलाने के दौरान आग कार तक फैल गई। देखते ही देखते कार का अगला हिस्सा बुरी तरह जल गया। आग लगने से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान पास अन्य गाड़ियां भी पार्क की हुई थी। जिन्हें मौके से हटाया गया। विधायकपुरा थानाधिकारी महेश चंद शर्मा ने बताया कि कार से उठती आग की लपटें देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद विधायकपुरी थाने में तैनात कॉन्सटेबल रवि तंवर और लोगों ने 15 से 20 मीनट पानी के टैंकर की मदद से आग बुझाई। बताया जा रहा है कि दमकल की गाड़ी समय पर नहीं पहुंच सकी। घटना के दौरान सड़क पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान एमआई रोड पर कुछ देर यातायात भी बाधित रहा। गनिमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पहले देखिए, हादसे से जुड़ी 2 PHOTO'S सूचना पर ट्रैफिक और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची घटना की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। कार में आग लगने के कारण इलाके में यातायात प्रभावित हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़े अन्य वाहनों तक भी इसके पहुंचने का खतरा पैदा हो गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, विधायकपुरी थाना पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता तो जांच के बाद ही चल सकेगा।