जयपुर में कहीं खाली प्लॉट में कचरे के ढेर से लोग परेशान हैं तो कहीं मुख्य रास्ते पर गड्ढों और जलभराव ने राह मुश्किल कर रखी है। शिकारपुरा चौराहे पर बदहाल सड़क से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। वहीं सेठ कॉलोनी में सुलभ शौचालय की गंदगी सड़क पर आने की समस्या और जीटी मॉल के पास सड़क पर जमा मिट्टी का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। बाकी समस्याओं के समाधान के लिए रहवासी जिम्मेदारों से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... पार्षद नीरज अग्रवाल बने ‘पब्लिक की स्टार’ सेठ कॉलोनी से श्रीकान्त सामरिया ने गोविंद मार्ग पर सुलभ शौचालय की गंदगी रोड पर आने की समस्या बताई थी।शौचालय का सारा पानी रोड पर भरता है जिससे बहुत बदबू फैलती रहती है। समस्या सामने के बाद पार्षद नीरज अग्रवाल ने समस्या का समाधान करवा दिया है। इससे आने-जाने वाले लोगों को राहत मिली। जीटी रोड पर मिट्टी की समस्या का हुआ हल सेक्टर 9, अहिंसा नगर से राकेश जैन ने पोस्ट कर बताया था कि जीटी मॉल के पास सीमेंटिड रोड पर काफी मिट्टी पड़ी है। रोड को बने 3 महीने हो चुके हैं लेकिन अभी तक यह मिट्टी नहीं हटाई है। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया है। इससे वहां आए लोगों को अब गाड़ियां चलाने में काई दिक्कत नहीं होती। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... खाली प्लॉट में कचरा डालने पर रोक लगाने की मांग सोडाला से प्रमोद कुमार शर्मा ने ज्योतिबा फूले यूनिवर्सिटी के सामने स्वेज फार्म में कचरे के ढेर लगने की समस्या पोस्ट की है। पोस्ट में बताया कि स्वेज फार्म के सामने एक खाली प्लोट है जिसमें लोग कचरा ड़ालते रहते हैं। सफाई नहीं होने के कारण कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इस प्लोट के मालिक का कोई अता-पता नहीं है। निगम से अपील है कि प्लोट के मालिक को बोलकर यहां कचरा नहां डालना पाबंद करवाया जाए। शिकारपुरा क्षेत्र में सड़क पर गड्ढे और जलभराव शहर के रहने वाले शक्ति सिंह ने शिकारपुरा चौराहा पर रोज पानी भरे रहने की शिकायत पोस्ट कर समाधान मांगा है। उनका कहना है कि यह मदनपुरा, मालपुरा सहित कई जगहों पर जाने का मेन रास्ता है। यह इलाका माननिय मुख्यमंत्री जी के विधानसभा क्षेत्र में आता है और इसकी हालत बदहाल है। पूरे रास्ते में गड्ढे ही गड्ढे हैं जिनसे वाहनचालकों को परेशानी होती है। कृपया इनकी समस्या का समाधान किया जाए। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. पार्षद प्रतिभा शर्मा बनीं आज की 'पब्लिक की स्टार':दुर्गा विहार में बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई हल 2. वार्ड पार्षद प्रतिभा शर्मा बनीं 'पब्लिक की स्टार':जयपुरिया अस्पताल के पास जमा कचरे की समस्या से राहत 3. पार्षद सुमन बनीं 'पब्लिक की स्टार':गिरधर मार्ग पर टूटी पाइपलाइन की समस्या से राहत 4. जेईएन पिंकी मीणा बनीं 'स्टार ऑफिसर:वार्ड 36 में डेढ़ महीने बाद शुरू हुआ अधूरी सड़क का काम 5. धोद रोड में स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई दूर:वार्ड 13 में नाली की सफाई नहीं, कचरा गाड़ी भी नहीं आती 6. सांवली सर्किल पर टूटी सड़क की समस्या हुई दूर:किसान कॉलोनी में वाटर बॉक्स की लाइन ठीक करवाई 7. सांवली सर्किल पर सड़क के गड्ढों की समस्या हुई दूर:तेवीपुरा तिराहे पर 3 महीने से नहीं हुई सफाई 8. ‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:चोक नालियां, ओवरफ्लो चैम्बर, टूटी सड़कें, त्योहारी सीजन में भी सुधार नहीं 9.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 10. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं