जयपुर में टास्क के जरिए स्कैम कर एक लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। ठगों ने युवक को पार्ट टाइम जॉब का मैसेज भेजा। इसके बाद प्रॉफिट का लालच देकर टास्क पूरा करने का कहकर अकाउंट में रुपए ट्रांसफर करवाते गए। अगला टास्क करने से मना करने पर साइबर फ्रॉड का पता चला। युवक ने सोमवार को जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर ठगा SHO (जवाहर सर्किल) महेश चन्द्र ने बताया- मालवीय नगर के सेक्टर-9 निवासी अमन गुप्ता (24) के साथ स्कैम हुआ है। उसके वॉट्सऐप पर इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से पार्ट टाइम जॉब का मैसेज आया था। अच्छे पैकेज के साथ पार्ट टाइम जॉब का मैसेज देखकर उसने जानकारी मांगी। जॉब के बारे में बताते हुए साइबर क्रिमिनर्ल्स ने टास्क पूरा करने का कहा। टास्क पूरा करने पर बड़ा प्रॉफिट का लालच दिया। टास्क देने के नाम पर बैंक अकाउंट नंबर में रुपए शेयर करवाए गए। टास्क पूरा करने पर उसे रुपयों के बढ़ने की बताया। एक टास्क के बाद अगला टास्क देते हुई बैंक अकाउंट्स में रुपए जमा करवाते गए। ठगों ने प्रॉफिट के लालच में फंसाकर कुल एक लाख एक हजार 791 रुपए ट्रांसफर करवा लिए। अगला टास्क नहीं करने की कहकर अपने रुपए मांगे तो उसको कोई पेमेंट नहीं किया गया। साइबर फ्रॉड का शिकार होने का पता चलने पर पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया।