जयपुर के दौलतपुरा थाना इलाके के चोंप गांव में सास-बहू के बीच हुए विवाद हो गया। जिसके बाद सास ने 50 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। सास रात को घर से बाहर निकल गई थी। कुएं घर से महज 200 मीटर दूर है। घटना की सूचना मिलते ही दौलतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की तत्परता और जवानों की सूझबूझ से महिला की जान बच गई। इस दौरान मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। दौलतपुरा थानाधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को महिला के कुएं में कूदने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के महज 10 मिनट के भीतर पीसीआर मौके पर पहुंच गई। महिला घर से करीब 200 मीटर दूर अपने खेत में बने लगभग 50 फीट गहरे सूखे कुएं में कूद गई थी। कॉन्स्टेबल ने कुएं में उतर बाहर निकाला मौके पर पहुंची पीसीआर में तैनात महिला कॉन्स्टेबल राजकिरण और ड्राइवर कॉन्स्टेबल तेजपाल ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। कॉन्स्टेबल तेजपाल खुद कुएं में उतरे और महिला को खाट के सहारे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद परिजनों ने महिला को उपचार के लिए पास ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सास-बहू के बीच विवाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया। घर से 200 मीटर दूर कुएं में लगाई छलांग महिला देर रात ही अपने घर से निकलकर 200 मीटर दूर खेत में चली गई थी। परिजन रात भर महिला की तलाश कर रहे थे। हालांकि महिला ने सुबह खेत में बने बिना मुंडेर के कुएं में छलांग लगा दी थी। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।