जयपुर में नगर निगम की ओर से इस बार दीपावली पर घर सजाने पर इनाम दिया जाएगा। सबसे अच्छा घर सजाने वाले टॉप तीन को इलेक्ट्रिक टू (ईवी) व्हीलर, एलईडी टीवी और स्मार्टफोन गिफ्ट में मिलेगा। इसके साथ ही वार्डों के बीच भी स्वच्छता और नए प्रयोग को लेकर मुकाबला होगा। पहले नंबर पर रहने वाले वार्ड को 51 लाख रुपए के अतिरिक्त विकास कार्य मिलेंगे। 5 नवंबर को शहर से 5 टन कचरा उठाने का लक्ष्य रखा नगर निगम कमिश्नर ओम कसेरा ने बताया- 4 से 11 नवंबर तक वार्ड, आवासीय क्षेत्र, बाजार, दुकानों और संस्थानों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता होगी। नगर निगम 5 नवंबर को सफाई सेवा मैराथन 2.0 के तहत शहर में सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाएगा। इसमें सफाई कर्मचारी, पार्षद और लोग शामिल होंगे। इससे शहर में 5 हजार टन कचरा उठाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वच्छता के साथ वार्डों के बीच प्रतियोगिता भी होगी। पार्षद अपने क्षेत्र की सफाई, नवाचार और विशेष पहल की फोटो भेजेंगे। हर वार्ड से 50 फोटो अपलोड की जा सकेंगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्डों को अतिरिक्त विकास कार्यों के रूप में पुरस्कार मिलेगा। ड्रोन शो और आतिशबाजी भी होगी घर सजाओ, इनाम जीताे नगर निगम कमिश्नर ओम कसेरा ने बताया- इस बार आवासीय क्षेत्रों के लिए दो प्रतियोगिता होगी। दोनों में 4 से 11 नवंबर तक भाग लिया जा सकेगा। पारंपरिक सजावट के तहत रंगोली, मांडना, गोबर कला और फूलों से सजावट के आधार पर आकलन होगा। पहले नंबर पर रहने वाले को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, दूसरे नंबर पर एलईडी टीवी और तीसरे नंबर पर रहने वाले को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। दुकान, होटल, स्कूल और अस्पताल भी प्रतियोगिता में दुकान, शोरूम, खरीदारी केंद्र, सुपर मार्केट, होटल, रिसॉर्ट, ऑफिस, फैक्ट्री और औद्योगिक प्रतिष्ठान भी इसमें भाग ले सकेंगे। स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय, अस्पताल, बैंक, चिकित्सा संस्थान, गैर-सरकारी संगठन और धार्मिक स्थल शामिल होंगे। परकोटे और जयपुर ग्रेटर क्षेत्र के बाजारों के लिए भी अलग-अलग सजावट प्रतियोगिता होगी। 6 से 11 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए jaipurdiwali.com पर मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद कैटेगरी चुनकर फोटो अपलोड कर सकेंगे। पोर्टल के कैमरे से सीधे भी फोटो ले सकेंगे। डायरेक्ट अपलोड इस वेबसाइट पर नहीं हो सकेगा। जयपुर मेयर सुनील कोठारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आम जनता की सहभागिता न सिर्फ उन्हें विजेता बन सकती है। बल्कि अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में वह अपना योगदान भी दे सकते हैं। हालांकि एआई से बनाई या एडिट फोटो मान्य नहीं होंगी। फोटो का आकलन पैनल की ओर से तय नियमों से किया जाएगा।