जयपुर में दिवाली पर बाजारों में खरीदारी और रोशनी देखने आने वालों की भीड़ देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। परकोटा क्षेत्र में कई रास्तों पर 6 से 9 नवंबर तक शाम 6 बजे से ट्रैफिक बंद रहेगा। वहीं 8 जगह नो-व्हीकल जोन बनाए गए हैं। वहीं शहर के प्रमुख बाजारों की सड़कों पर पार्किंग नहीं होगी। पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल तय किए हैं। झोटवाड़ा रोड और स्टेशन रोड से आने वाले लोग चांदपोल अनाज मंडी में गाड़ी खड़ी कर मेट्रो से परकोटे में आ सकेंगे। सीकर रोड, अजमेर रोड और मानसरोवर की तरफ से आने वालों को भी नजदीकी मेट्रो पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर मेट्रो से आने की सलाह दी गई है। परकोटा क्षेत्र में पैदल चलने वालों के लिए भी अलग व्यवस्था रहेगी। परकोटा क्षेत्र में इन रास्तों से कर सकेंगे प्रवेश छोटी चौपड़ से कई रास्तों पर ट्रैफिक बंद दिवाली के दौरान परकोटा क्षेत्र में भीड़ कंट्रोल करने के लिए छोटी चौपड़ से संजय सर्किल, अजमेरी गेट और चौगान चौराहे की तरफ जाने वाले वाहनों पर रोक रहेगी। इन रास्तों से निकल सकेंगे वाहन प्रमुख बाजारों में सड़क पर नहीं होगी पार्किंग जौहरी बाजार, हवामहल बाजार, रामगंज बाजार, त्रिपोलिया बाजार, चौड़ा रास्ता, किशनपोल बाजार, गणगौरी बाजार, चांदपोल बाजार, एमआई रोड, अशोक मार्ग, टोंक रोड, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, भगवानदास रोड, पृथ्वीराज रोड और संसार चंद्र रोड के प्रमुख मार्गों पर पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। नो-पार्किंग क्षेत्र या प्रमुख मार्गों पर वाहन खड़ा करने पर ड्रोन और कैमरों के जरिए चालान किया जाएगा। यहां पार्क कर सकेंगे वाहन चांदपोल और स्टेशन रोड की तरफ से आने वाले: चांदपोल अनाज मंडी और चांदपोल मेट्रो स्टेशन की पार्किंग। माउंट रोड, ब्रह्मपुरी और चौगान की तरफ से आने वाले: चौगान स्टेडियम के अंदर। सीकर रोड, अजमेर रोड और मानसरोवर की तरफ से आने वाले: टोंक रोड से नारायण सिंह तिराहा, त्रिमूर्ति सर्किल, धर्म सिंह सर्किल, एमडी रोड और सांगानेरी गेट होते हुए रामनिवास बाग भूमिगत पार्किंग। टोंक रोड, जेएलएन मार्ग और गोविंद मार्ग की तरफ से आने वाले: धर्म सिंह सर्किल, एमडी रोड और सांगानेरी गेट होते हुए रामनिवास बाग भूमिगत पार्किंग। परकोटे के निवासी: 6 से 9 नवंबर तक रामनिवास बाग स्थित जे.डी.ए. पार्किंग और रामलीला मैदान में वाहन खड़े कर सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग की उपलब्धता और ट्रैफिक की स्थिति जानने के लिए क्यूआर कोड भी जारी किया है। लोग इसे स्कैन करके जानकारी ले सकते हैं। हल्के मालवाहक वाहनों और ई-रिक्शा पर भी रोक त्योहारी सीजन में परकोटे और आसपास के प्रमुख मार्गों पर हल्के मालवाहक वाहनों के संचालन के लिए समय तय किया गया है। 6 और 7 नवंबर को: परकोटा, संसार चंद्र रोड, एमआई रोड, अशोक मार्ग, यादगार तिराहे से रामबाग चौराहे और एमडी रोड पर हल्के मालवाहक वाहन शाम 4 बजे तक चल सकेंगे। इसके बाद इनका प्रवेश बंद रहेगा। 8 और 9 नवंबर को: शाम 4 बजे तक केवल तिपहिया हल्के मालवाहक वाहन चल सकेंगे। इसके बाद इनका प्रवेश भी बंद रहेगा। 6 से 9 नवंबर तक परकोटा, संसार चंद्र रोड, एमआई रोड, अशोक मार्ग, यादगार तिराहे से रामबाग चौराहे और एमडी रोड पर ई-रिक्शा, ई-ऑटो और ऑटो रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि आमजन की सुविधा के लिए क्यूआर कोड से अनुमति प्राप्त ई-रिक्शा चल सकेंगे। पर्यटक और सार्वजनिक परिवहन की बसें भी 6 से 9 नवंबर तक शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक परकोटा क्षेत्र में नहीं चल सकेंगी गौरव टावर के आसपास भी बदलेगा ट्रैफिक राजापार्क में भी ट्रैफिक व्यवस्था बदली वैशाली नगर और मानसरोवर में भी व्यवस्था दिवाली पर देर रात तक चलेगी मेट्रो ट्रैफिक पुलिस ने जारी की हेल्पलाइन दिवाली पर ट्रैफिक संबंधी जानकारी के लिए लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकेंगे: ट्रैफिक हेल्पलाइन: 1095 हेल्पलाइन: 0141-2565630 हेल्पलाइन: 0141-2561256 व्हाट्सऐप हेल्प डेस्क: 8764866972 एम्बुलेंस, आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन वाहनों की आवाजाही बिना रोक जारी रहेगी।