जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुबई के लिए संचालित स्पाइसजेट की फ्लाइट्स का शेड्यूल लगातार बिगड़ा हुआ है। पिछले दिनों लंबी देरी से उड़ानों के संचालन के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। रविवार को एक बार फिर स्पाइसजेट की दुबई से जयपुर आने वाली फ्लाइट्स करीब 5 घंटे की देरी से संचालित हुई। इसके चलते पैसेंजर को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। दरअसल, दुबई से जयपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या SG - 5123 का निर्धारित आगमन समय सुबह 5 बजकर 55 मिनट था। लेकिन फ्लाइट में देरी के चलते अब इसके सुबह करीब 11 बजकर 10 मिनट पर जयपुर पहुंची है। यानी पैसेंजर्स को निर्धारित समय से करीब 5 घंटे अधिक इंतजार करना पड़ा। लगातार पैसेंजर्स की बढ़ रही परेशानी दुबई रूट पर स्पाइसजेट की उड़ानों में लगातार हो रही देरी के कारण पैसेंजर्स की परेशानी बढ़ रही है। खासकर अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को फ्लाइट के समय में बदलाव के चलते अपनी आगे की यात्रा और जरूरी कार्यक्रमों को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में भी जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में लंबी देरी के चलते पैसेंजर्स को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा था। ऐसे में बीते एक महीने से लगातार हो रही देरी के बावजूद दुबई रूट पर फ्लाइट संचालन का शेड्यूल सामान्य नहीं हो पाया है। ऐसे में अब पैसेंजर्स के बीच एयरलाइन की संचालन व्यवस्था और उड़ानों के समय को लेकर सवाल उठने लगे हैं।