एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को जयपुर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के प्रवर्तन अधिकारी (EO) सोनू मौर्य को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आईटी कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं करवाने के मामले में FIR दर्ज नहीं कराने और बैंक खाते फ्रीज नहीं करने की एवज में दो लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। एसीबी चौकी जयपुर नगर चतुर्थ की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी के एएसपी मनोज गुप्ता ने बताया- ACB को आईटी कंपनी के मालिक ने तीन दिन पहले सूचना दी थी कि कर्मचारियों का पीएफ काटने के एवज में EO सोनू मौर्य ने रिश्वत की डिमांड की है। एसीबी की ओर से शिकायत का सत्यापन करवाने पर आरोपी के एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। आरोपी ने ऑफिस के बाहर कार में ली रिश्वत आरोपी ने आईटी कंपनी के मालिक और उसके सीए की मौजूदगी में EPFO ऑफिस के बाहर कार में 1 लाख रुपए की रिश्वत ली। एसीबी ने आरोपी को कार में घूस लेते पकड़ लिया। इससे पहले भी रिश्वत ले चुका आरोपी एएसपी मनोज गुप्ता ने बताया कि आरोपी सोनू मौर्य पहले भी कई लोगों से पीएफ से जुड़े काम करवाने की एवज में रिश्वत ले चुका था। अब मामले में अन्य व्यक्तियों की भूमिका को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी के घर पर सर्च कार्रवाई चल रही है। आरोपी ईओ के वर्किंग हिस्ट्री खंगाली जा रही है।