खादी के कपड़ों में जब आधुनिक डिजाइन, फैशन और शिल्प का संगम हुआ तो रैंप नए रंगों से सराबोर हो उठा। कहीं खादी के प्राकृतिक स्वरूप को आधुनिक परिधानों में ढाला गया तो कहीं पारंपरिक शिल्प के साथ फ्यूजन डिजाइन ने फैशन के नए ट्रेंड्स पेश किए। विंटर और वेडिंग कलेक्शन के जरिए डिजाइनर्स ने खादी को नए अंदाज में प्रस्तुत किया। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ राजस्थान (एफडीसीआर) और राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से रविवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित ‘ग्रासरूट–द आर्ट ऑफ अर्थ’ फैशन शो आयोजित हुआ। पहले देखिए फोटोज… ‘डिजाइन ऑफ द ईयर-2026’ का भी आयोजन एफडीसीआर की ओर से मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप और राजस्थान स्किल एंड लाइवलीहुड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के सहयोग से ‘डिजाइन ऑफ द ईयर-2026’ का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में फैशन वर्ल्ड के डिजाइनर्स, विशेषज्ञों और फैशन प्रेमियों ने हिस्सा लिया। ‘सूत’ में खादी के साथ दिखा फ्यूजन का अंदाज खादी राजस्थान की प्रस्तुति में संजय अग्रवाल का ‘सूत’ कलेक्शन रैंप पर आया। इस प्रस्तुति में खादी को नए फैशन ट्रेंड्स के साथ जोड़कर पेश किया गया। खादी के पारंपरिक स्वरूप के साथ फ्यूजन डिजाइन का प्रयोग इसकी खासियत रहा। खादी कारीगरों की प्रस्तुति ने इस फैशन शोकेस को पारंपरिक कला और हस्तशिल्प से भी जोड़ा। खादी के साथ फ्यूजन और आधुनिक डिजाइन का प्रयोग ‘ग्रासरूट–द आर्ट ऑफ अर्थ’ की थीम में धरती, प्रकृति, पारंपरिक शिल्प और खादी के मूल स्वरूप को आधुनिक फैशन के साथ जोड़ने का प्रयास नजर आया। खादी की प्राकृतिक बनावट और उसकी पारंपरिक पहचान को बनाए रखते हुए डिजाइनर्स ने इसे नए डिजाइन और समकालीन फैशन ट्रेंड्स के साथ प्रस्तुत किया। फैशन शोकेस में खादी के परिधानों के साथ विंटर और वेडिंग कलेक्शन भी प्रदर्शित किए गए। उभरती प्रतिभाओं ने दिखाई डिजाइन की नई सोच कार्यक्रम की शुरुआत लुमोरा एक्स की प्रस्तुति ‘जेन नेक्स्ट डिजाइनर्स’ से हुई। इसमें पोद्दार कॉलेज ऑफ डिजाइन, कोड बाय वीजीयू और एमिटी स्कूल ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी के डिजाइनर्स के कलेक्शन शोकेस किए गए। उभरते डिजाइनर्स ने अपने परिधानों के जरिए फैशन की नई सोच और रचनात्मक प्रयोगों को सामने रखा। उनके कलेक्शन में आधुनिक डिजाइन दृष्टि और बदलते फैशन ट्रेंड्स की झलक देखने को मिली। डिजाइनर्स को अवॉर्ड देकर किया प्रोत्साहित अराय सिलाई मशीन की ओर से ‘डॉटी डिजाइनर्स अवॉर्ड्स सेरेमनी’ आयोजित की गई। इसमें डिजाइनर्स को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद हेयरजॉय की प्रस्तुति में रचना खंडेलवाल के ‘छोरिताई’ और गुरमीत सिंह कपूर के ‘जी-क्लास’ कलेक्शन शोकेस किए गए। दोनों कलेक्शन के जरिए डिजाइनर्स ने अपने अलग-अलग फैशन दृष्टिकोण और परिधान डिजाइन को प्रस्तुत किया।