जयपुर में फूड सेफ्टी टीम ने बुधवार को अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए करीब 3 हजार किलोग्राम बेसन, सूजी और मैदा के स्टॉक को सीज किया है। टीम ने इसके सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भिजवाए है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा टीम ने सहकार मार्ग स्थित दूध मिष्ठान भंडार (DMB) और गोपालपुरा बाइपास स्थित रिद्धी-सिद्धी स्वीट्स पर भी छापा मारकर वहां से मिठाई के सैंपल लिए। फुड सेफ्टी विभाग ने सरना डूंगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैसर्स महेश्वरी फूड प्रोडक्ट्स के यहां छापा मारने पहुंची, लेकिन मौके पर यूनिट बंद मिली। फोन किया तो पता चला कि फर्म ने करीब 6 महीने पहले कारोबार दूसरी जगह शिफ्ट कर लिया। इसके बाद टीम वीकेआई स्थित फर्म की दूसरी यूनिट पर पहुंची, जहां साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी कई कमियां मिली। टीम ने मौके से करीब 2,960 किलो सूजी, मैदा और बेसन के स्टॉक को सीज उनके नमूने लेकर जांच के लिए लैब भिजवाए। लक्ष्मी बेकर्स से लिए दो नमूने इसके अलावा टीम ने मैसर्स लक्ष्मी बेकर्स की फैक्ट्री पर कार्रवाई की जहां से नानखटाई बिस्किट और सुमन गोल्ड ब्रांड वनस्पति घी के सैंपल लिए। रिद्धि सिद्धि स्वीट्स से करीब 25 किलो रॉ मैटेरियल जो नमकीन, मिठाई बनाने में उपयोग होने वाला था उसे नष्ट करवाया।