जयपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने स्ट्रीट लाइट, सीवरेज, सफाई और जल निकासी से जुड़ी समस्याएं सामने रखी हैं। कहीं गलियों में रोड लाइट नहीं लगी है तो कहीं टूटी सीवर लाइन और चैंबर के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। वहीं, स्ट्रीट लाइट और सड़क पर जमा मिट्टी से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... पार्षद नीरज अग्रवाल बने आज के 'पब्लिक के स्टार' जय कॉलोनी स्थित जनता कॉलोनी रोड से अनिल वर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से पोल पर लगी स्ट्रीट लाइट बंद थी। इसके कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था और लोगों को परेशानी होती थी। समस्या सामने आने के बाद पार्षद नीरज अग्रवाल ने इसका समाधान करवाया और लाइट चालू करवाई। जीटी स्क्वायर मॉल के पास सड़क से हटाई मिट्टी सेक्टर-9 रोड स्थित अहिंसा नगर से राकेश जैन ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि जीटी स्क्वायर मॉल के पास करीब तीन महीने पहले सड़क बनाई गई थी, लेकिन उस पर जमा मिट्टी अब तक नहीं हटाई गई थी। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने मिट्टी हटवाकर समस्या का समाधान कर दिया। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... सरस्वती एक्सटेंशन में पोल पर नहीं लगी रोड लाइट जगतपुरा स्थित सरस्वती एक्सटेंशन से रिंकी शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी गली में बिजली के पोल पर रोड लाइट नहीं लगी हुई है। इसके कारण रात के समय गली में अंधेरा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने संबंधित विभाग से पोल पर रोड लाइट लगवाने की मांग की है। संजय पुरी में 4-5 साल से टूटी सीवर लाइन, सड़क पर भरा गंदा पानी राजपूताना रोड स्थित संजय पुरी से हेमंत वर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में पिछले करीब 4-5 साल से सीवर लाइन टूटी हुई है। इसके कारण गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और आसपास गंदगी भी फैल रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से सीवर लाइन ठीक करवाने की मांग की है। चांदपोल की नाहरगढ़ रोड पर बना कचरे का डिपो चांदपोल स्थित नाहरगढ़ रोड से अनुज शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कचरे का डिपो बना हुआ है। यहां कचरा जमा होने से आसपास गंदगी फैल रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से कचरे का उचित निस्तारण करवाने की मांग की है। माउंट रोड पर टूटे चैंबर और भरी नालियों से रुकी पानी की निकासी ब्रह्मपुरी स्थित माउंट रोड से कृष्ण लाल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में चैंबर टूटे हुए हैं और नालियां भी भर जाती हैं। इसके कारण पानी की निकासी रुक गई है। इससे आसपास पानी जमा होने और गंदगी फैलने की समस्या बनी हुई है। उन्होंने संबंधित विभाग से चैंबर ठीक करवाने और नालियों की सफाई करवाने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. जयपुर में गंदगी और सड़क व्यवस्था पर सवाल:सेठी कॉलोनी में सफाई, पार्षद नीरज अग्रवाल बने 'पब्लिक के स्टार' 2. पार्षद प्रतिभा शर्मा बनीं आज की 'पब्लिक की स्टार':दुर्गा विहार में बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई हल 3. वार्ड पार्षद प्रतिभा शर्मा बनीं 'पब्लिक की स्टार':जयपुरिया अस्पताल के पास जमा कचरे की समस्या से राहत 4. पार्षद सुमन बनीं 'पब्लिक की स्टार':गिरधर मार्ग पर टूटी पाइपलाइन की समस्या से राहत