जयपुर के अलग-अलग इलाकों में टूटी सड़कों और सफाई से जुड़ी समस्याओं के कारण लोग परेशान हैं। कहीं सड़क पर गड्ढों में पानी भर रहा है तो कहीं 10 दिन से कचरा पड़ा हुआ है। वहीं, कार्तारपुरा में खराब ट्यूबवेल और जयपुरिया अस्पताल के पास कॉलोनी में कचरा फेंकने की समस्या का समाधान करवा दिया गया है। इन समस्याओं के समाधान के लिए वार्ड पार्षद प्रतिभा शर्मा आज की 'पब्लिक की स्टार' बनी हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को मिली राहत... वार्ड पार्षद प्रतिभा शर्मा बनीं 'पब्लिक की स्टार' करतारपुरा से आरएस सोनी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि करतारपुरा फाटक के पास लगा ट्यूबवेल आए दिन खराब हो जाता है। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी होती थी। समस्या सामने आने के बाद वार्ड पार्षद प्रतिभा शर्मा ने इसका समाधान करवाया। जयपुरिया अस्पताल के पास कॉलोनी में कचरा फेंकने की समस्या हुई दूर लाल बहादुर नगर स्थित जयपुरिया अस्पताल के पास से सबू ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि सफाई कर्मचारियों द्वारा कॉलोनी का कचरा यहां फेंका जा रहा है। इससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही थी और रहवासियों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... बरकत नगर में टूटी सड़क पर भरता है पानी किसान मार्ग, शांति निकेतन कॉलोनी से राजेंद्र कुमार गर्ग ने समस्या पोस्ट कर बताया कि बरकत नगर में सड़क टूटी हुई है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। रहवासियों ने सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। न्यू कॉलोनी में 10 दिन से जमा है कचरा न्यू कॉलोनी से एसएन गुप्ता ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से कचरा पड़ा हुआ है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण आसपास गंदगी फैल रही है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द कचरा उठवाकर नियमित सफाई करवाने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. पार्षद सुमन बनीं 'पब्लिक की स्टार':गिरधर मार्ग पर टूटी पाइपलाइन की समस्या से राहत 2. जेईएन पिंकी मीणा बनीं 'स्टार ऑफिसर:वार्ड 36 में डेढ़ महीने बाद शुरू हुआ अधूरी सड़क का काम 3. धोद रोड में स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई दूर:वार्ड 13 में नाली की सफाई नहीं, कचरा गाड़ी भी नहीं आती 4. सांवली सर्किल पर टूटी सड़क की समस्या हुई दूर:किसान कॉलोनी में वाटर बॉक्स की लाइन ठीक करवाई 5. सांवली सर्किल पर सड़क के गड्ढों की समस्या हुई दूर:तेवीपुरा तिराहे पर 3 महीने से नहीं हुई सफाई 6. ‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:चोक नालियां, ओवरफ्लो चैम्बर, टूटी सड़कें, त्योहारी सीजन में भी सुधार नहीं 7.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 8. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 9.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 10.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं