जयश्री सुरक्षा संस्था-सखी क्लीनिक परिसर में भव्य दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जयपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से 350 से अधिक आशा सहयोगिनियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में दीपावली की खुशियां साझा करने के साथ आशा सहयोगिनियों के कार्यों को सराहा गया। समारोह में जयपुर की उपमहापौर सरोज कंवर और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता अदिति शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। संस्था प्रमुख राखी तोमर और सामंत सिंह जादौन ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अतिथियों ने आशा सहयोगिनियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। संस्था प्रमुख राखी तोमर ने बताया कि जयश्री सुरक्षा संस्था-सखी क्लीनिक चिकित्सा, महिला स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के क्षेत्र में राज्य सरकार के साथ समन्वय कर काम कर रही है। संस्था परिवार नियोजन और महिला स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां समारोह में आशा सहयोगिनियों के मनोरंजन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं ने नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया तथा एक-दूसरे के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित आशा सहयोगिनियों को जलपान कराया गया और दीपावली के उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से आयोजित पुरस्कार क्रम में रचियता को प्रथम, चंदा को द्वितीय और कंचन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।