जयपुर में ज्वेलर्स ब्रदर्स पर 28 अक्टूबर की रात को हमला कर गहने-कैश लूट मामले के दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। जामडोली थाना पुलिस ने रविवार को इसका खुलासा किया। पुलिस ने लूट मामले में दो आरोपी मनीष कश्यप (20) निवासी कोतवाली सवाई माधोपुर हाल श्रीराम विहार कॉलोनी मांगियावास और गुमान सिंह (24) निवासी रोसी नादौती करौली हाल गोनेर को पकड़ा। वहीं मामले में तीन आरोपी अभी फरार हैं। डीसीपी (ईस्ट) रंजीता शर्मा ने बताया- पुलिस ने दोनों बदमाशों को पीछा कर करौली के महावीरजी इलाके से पकड़ा है। पुलिस टीम को देखकर भागते समय दोनों बदमाश गड्‌ढे में गिर गए। इससे दोनों के एक-एक पैर फ्रेक्चर हो गया। इस पर पुलिस ने घायल बदमाशों का इलाज करवाया। तीन आरोपी अभी फरार पुलिस अब तीन फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। साथ ही लूट का माल और वारदात में यूज पिस्टल और बाइकर्स की बरामदगी के भी प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। लोहे के पाइप से हमला कर लूटे थे गहने-नकदी जामडोली इलाके में ज्वेलर्स सोनू कुमार स्वर्णकार (40) की ज्वैलरी शॉप है। सोनू कुमार अपने भाई निशू सोनी के साथ 28 अक्टूबर की रात करीब 8:15 बजे दुकान बंद कर स्कूटी से घर जा रहे थे। दुकान से करीब 100 मीटर दूर दो बाइक पर पांच बदमाश आए। ज्वेलर्स भाइयों पर लोहे के पाइप से हमला कर पिस्टल से फायरिंग करते हुए चांदी के गहने और कैश लूट ले गए थे। इस दौरान बचाने आई एक महिला पर बदमाशों ने फायर किया। इसके चलते उस महिला के पैर में गोली लगने पर वह घायल हो गई थी। यह खबर भी पढ़ें... जयपुर में लूट के लिए ज्वेलरी व्यवसायी भाइयों पर हवाई-फायरिंग:बदमाशों ने लाठी-डंडों से मारा; एक महिला के पैर में लगी गोली जयपुर में दुकान से घर लौट रहे दो भाई ज्वेलरी व्यवसायी पर लूट के लिए बाइक सवार बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी थी। फायरिंग की यह घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई थी। (पूरी खबर पढ़ें)