जयपुर जंक्शन पर दीपावली के दौरान पैसेंजर्स की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 5 और 6 नवंबर को स्टेशन से बाहर भेजे जाने वाले पार्सल की बुकिंग बंद रहेगी। रेलवे ने यह फैसला स्टेशन पर भीड़ कंट्रोल करने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए लिया है। यात्री 40 किलो तक सामान ले जा सकेंगे रेलवे नियमों के अनुसार पसेंजर्स अपने साथ 40 किलो तक का सामान बिना अतिरिक्त बुकिंग के ले जा सकते हैं। इससे अधिक सामान ले जाने के लिए पार्सल या लगेज कार्यालय में बुकिंग करानी होगी। बुक करवाए गए सामान को निर्धारित वजन सीमा के अनुसार यात्री अपने साथ कोच में ले जा सकेंगे। बिना बुकिंग ज्यादा सामान ले जाने पर लगेगा जुर्माना निर्धारित सीमा से ज्यादा सामान बिना बुकिंग ट्रेन में ले जाने पर रेलवे अतिरिक्त शुल्क के साथ जुर्माना भी वसूला जा सकता है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने साथ प्रतिबंधित सामान लेकर यात्रा न करें। साथ ही सामान इस तरह रखें कि ट्रेन और स्टेशन पर दूसरे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी न हो।