छठ और दीपावली पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे जयपुर से कोलकाता के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू कर रहा है। ट्रेन 4 नवंबर से खातीपुरा स्टेशन से चलेगी। यह ट्रेन 18 नवंबर तक तीन ट्रिप करेगी। इससे राजस्थान के साथ यूपी, बिहार और बंगाल जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि परिचालन कारणों से यह ट्रेन पं. दीनदयाल उपाध्याय और आसनसोल स्टेशन के बीच परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। बुधवार को जयपुर से रवाना होगी ट्रेन ट्रेन नंबर 09709 खातीपुरा-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल 4, 11 और 18 नवंबर को खातीपुरा से दोपहर 3:45 बजे रवाना होगी। यह शुक्रवार दोपहर 2 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09710 कोलकाता-खातीपुरा स्पेशल 6, 13 और 20 नवंबर को कोलकाता से सुबह 5 बजे रवाना होगी। यह शनिवार दोपहर 2:40 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर होगा ठहराव ट्रेन का ठहराव दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर जंक्शन, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैण्डेल और नैहाटी स्टेशन पर होगा। ट्रेन में होंगे 22 कोच इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 3 सेकेंड एसी, 13 थर्ड एसी, 4 स्लीपर और 2 गार्ड कोच शामिल हैं।