जयपुर के अलग-अलग इलाकों में स्ट्रीट लाइट, पानी की बर्बादी और खराब रास्तों से जुड़ी समस्याएं सामने आई हैं। कहीं खंभे पर लगी लाइट का स्विच खराब है तो कहीं ट्यूबवेल से रोजाना पानी बह रहा है। वहीं, ढोड़ रोड स्थित नाथी देवी सिकारिया कॉलोनी में खराब रास्ते की समस्या का समाधान कर सड़क का निर्माण करवा दिया गया है। सांवली बाइपास सर्किल पर गहरे गड्ढों और खराब सड़क की समस्या दूर करवाने पर जेईएन हरिराम आज के 'स्टार ऑफिसर' बने हैं। पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को मिली राहत... जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर' सांवली बाइपास सर्किल से राहुल सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि यहां सड़क खराब होने के साथ गहरे गड्ढे हो गए हैं। सड़क पर गड्ढे होने से लोगों की आवाजाही भी बाधित हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद जेईएन हरिराम ने इसका समाधान करवाया। समस्या का समाधान करवाने के लिए जेईएन हरिराम को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। नाथी देवी सिकारिया कॉलोनी में सड़क निर्माण से मिली राहत धोद रोड स्थित नाथी देवी सिकारिया कॉलोनी से अमित कुमार मीणा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में रास्ता खराब होने से वाहनों के पलटने का डर बना रहता है। यहां एक ट्रॉली भी पलट चुकी थी। समस्या सामने आने के बाद सड़क का निर्माण करवा दिया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... आदर्श कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट का स्विच खराब, रोशनी भी कम खिंचों का बास स्थित आदर्श कॉलोनी से संध्या देवी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली के खंभे पर लगी लाइट का स्विच काम नहीं कर रहा है। कॉलोनी में केवल एक ही स्ट्रीट लाइट होने के कारण पर्याप्त रोशनी भी नहीं हो पाती। इससे रात के समय लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने लाइट का स्विच ठीक करवाने और एक अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है। राधा किशनपुरा में ट्यूबवेल से रोजाना बह रहा पानी राधा किशनपुरा से मयंक शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके घर के पास लगे ट्यूबवेल से पानी का लीकेज हो रहा है। इसके कारण रोजाना बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बह जाता है। पानी की बर्बादी के साथ आसपास भी परेशानी हो रही है। लोगों ने लीकेज ठीक करवाने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. एईएन अमित स्वामी बने 'स्टार ऑफिसर':कहीं जलभराव तो कहीं सालभर से सड़क बनने का इंतजार 2. जेईएन पिंकी मीणा बनीं 'स्टार ऑफिसर:वार्ड 36 में डेढ़ महीने बाद शुरू हुआ अधूरी सड़क का काम 3. धोद रोड में स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई दूर:वार्ड 13 में नाली की सफाई नहीं, कचरा गाड़ी भी नहीं आती 4. सांवली सर्किल पर टूटी सड़क की समस्या हुई दूर:किसान कॉलोनी में वाटर बॉक्स की लाइन ठीक करवाई 5. सांवली सर्किल पर सड़क के गड्ढों की समस्या हुई दूर:तेवीपुरा तिराहे पर 3 महीने से नहीं हुई सफाई 6. ‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:चोक नालियां, ओवरफ्लो चैम्बर, टूटी सड़कें, त्योहारी सीजन में भी सुधार नहीं 7.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 8. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 9.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 10.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं