पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सरपंच, वार्ड पंच चुनाव खत्म होने के बाद आज उपसरपंच पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। इसका परिणाम आज ही घोषित कर दिया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को सरपंच पद के लिए दूसरे चरण का मतदान हुआ था। जयपुर जिले में 5 पंचायत समितियों में 112 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें देर रात तक सरपंच और वार्ड पंच का परिणाम घोषित किया गया। इसके बाद अब पोलिंग पार्टियों ने उपसरपंच चुनाव की ​प्रक्रिया शुरू कर दी। सुबह 9 बजे नोटिफिकेशन जारी करने के बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई जो दोपहर 11 बजे तक चली। इन प्राप्त नामांकन पत्रों की 11.30 बजे तक जांच की गई। 12 बजे बाद आएगा रिजल्ट जिन ग्राम पंचायतों में उपसरपंच का एक ही उम्मीदवार शेष रहा, वहां निर्विरोध जीत घोषित की। जबकि जहां एक से ज्यादा उम्मीदवार हैं, वहां नामांक पत्रों की जांच के बाद वोटिंग करवाई गई,ज्यादातर जगहों पर उपसरपंच निर्विरोध चुने गए हैं।