पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में जयपुर की 133 ग्राम पंचायत के वार्ड पंच और सरपंच के लिए आज नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही सरपंच और वार्ड पंच के लिए नामांकन भरने शुरू हो गए। आज देर शाम तक फाइनल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होगी। कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान होगा। कल ही वोटिंग खत्म होने के बाद वोटों की गिनती करके रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। 442 पोलिंग बूथ बनाए वार्ड पंच और सरपंच की वोटिंग के लिए 442 पोलिंग बूथ बनाए गए है। इन बूथों पर एक दिन पहले यानी 3 नवंबर को ही पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए वोटिंग हुई थी। चुनाव में 3 लाख 74 हजार 816 वोटर्स वोट करेंगे। इसमें 1 लाख 93 हजार 206 पुरूष, 1 लाख 81 हजार 609 महिला और 1 थर्ड जेंडर मतदाता है।