पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में जयपुर की 133 ग्राम पंचायत के वार्ड पंच और सरपंच के लिए आज नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। कल होने वाली वोटिंग के लिए 856 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही सरपंच और वार्ड पंच के लिए नामांकन भरने शुरू हो गए। 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए कुल 1,190 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे, जो जांच में सही पाए गए। नाम वापसी के बाद 334 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। जिसके बाद मैदान में 856 उम्मीदवार मैदान में बेच। देर शाम निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी की। अब कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान होगा। कल ही वोटिंग खत्म होने के बाद वोटों की गिनती करके रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। 442 पोलिंग बूथ बनाए वार्ड पंच और सरपंच की वोटिंग के लिए 442 पोलिंग बूथ बनाए गए है। इन बूथों पर एक दिन पहले यानी 3 नवंबर को ही पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए वोटिंग हुई थी। चुनाव में 3 लाख 74 हजार 816 वोटर्स वोट करेंगे। इसमें 1 लाख 93 हजार 206 पुरूष, 1 लाख 81 हजार 609 महिला और 1 थर्ड जेंडर मतदाता है।