जयपुर पुलिस ने पेट्रोल-डीजल लूटने वाले गिरोह के दो बदमाशों को सीकर से गिरफ्तार किया है। ये बदमाश फ्यूल स्टेशन से गाड़ी का टैंक पुल करवाकर गाड़ी भगा ले जाते थे। गिरोह के बदमाश अलग-अलग गाड़ियों पर चुराई गई एक ही नंबर की प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से दो गाड़ी भी जब्त की है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर फरार तीसरे साथी की तलाश कर रही है। डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया- पेट्रोल-डीजल लूट गिरोह के बदमाश अंकित वर्मा (19) निवासी बालाजी धाम, कनकपुरा करधनी और विशाल मेहरा (28) निवासी गणपति नगर रेलवे कॉलोनी सदर को अरेस्ट किया गया है। मामले में उनका तीसरा साथी फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। मौज-मस्ती के लिए पेट्रोल-डीजल चुरा रहे थे पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने ने मौज-मस्ती के लिए पेट्रोल-डीजल लूट की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस जांच में आरोपियों ने जयपुर के अलग-अलग 20 से अधिक इलाकों में घटना को अंजाम देने की बात कही है। सीकर से पकड़कर लाए जयपुर पुलिस टीम की ओर से पेट्रोल पम्प से लेकर आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालाते हुए रुट चार्ट तैयार किया। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि पेट्रोल-डीजल लूट के गिरोह के दो बदमाश सीकर में घूम रहे है। पुलिस टीम ने लोकेशन के आधार पर लक्ष्मणगढ़ के गोदरान से दबिश देकर पकड़ा। गिरोह के बदमाश जयपुर में रात के समय घर के बाहर खड़ी गाड़ियों की नंबर प्लेट चुराते। अलग-अलग गाड़ियों पर नंबर प्लेट लगाकर पेट्रोल-डीजल टैंक फुल करवाकर भाग जाते थे। पहली FIR हुई थी दर्ज मामले में बिंदायका थाने में सिरसी रोड निवासी राहुल शर्मा (34) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। सिरसी रोड पर उसका मामा फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पम्प है। 28 अक्टूबर को सुबह करीब 8:25 बजे फिलिंग स्टेशन पर वेगेनार कार पेट्रोल भरवाने आई। टैंक फुल करने की कहने पर मौजूद सेल्समैन मनोज कुमार ने पेट्रोल डाला। पेट्रोल पेमेंट के 4 हजार 70 रुपए मांगने पर स्पीड तेज कर कार को ड्राइवर भाग ले गया। कार रोकने के प्रयास के दौरान सेल्समेन मनोज कुमार के हाथ में चोट आई। चोरी की नंबर प्लेट लगाते थे जांच में सामने आया कि गाड़ी नंबर (RJ-14 CK 5455) से गिरोह ने बहुत सी लूट की वारदात की है। गाड़ी के नंबर कपित के नाम से रजिस्टर्ड है। इधर साल-2010 मॉडल की वर्ना कार जो झोटवाड़ा पुलिस स्टेशन के पास एक वर्कशॉप पर खड़ी है। उसी कार से नंबर प्लेट गायब है। वहीं, एक अन्य नंबर प्लेट (25 BH 8796A) से भी वारदात की गई हैं। इसके असल मालिक ने चित्रकूट थाने में नंबर प्लेट चोरी की शिकायत दर्ज करवा रखी है। पीड़ित फिलिंग स्टेशनों के मालिकों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल लूट गिरोह के आतंक के चलते फिलिंग स्टेशनों पर दहशत का माहौल है। फिलिंग स्टेशनों पर दर्जनभर से अधिक लूट की वारदातें हो चुकी है। पीड़ितों की ओर से शिकायत देने पर पुलिस ने अब तक सिर्फ परिवाद दर्ज किया। बिंदायका थाना पुलिस ने 28 अक्टूबर की हुई वारदात पर पहली FIR दर्ज की है।