जयपुर मूल की पिया डांडिया ने अमेरिका के मिड टर्म इलेक्शन में यूएस कांग्रेस (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) का चुनाव जीत लिया है। पिया ने फ्लोरिडा से डेमाक्रेटिक पार्टी उम्मीदवार से सांसद बनी हैं। पिया डांडिया को 51.89% वोट मिले। वहीं हारने वाली रि​पब्लिक पार्टी के प्रत्याशी केसी असकर को 48.11% वोट मिले। पिया यह चुनाव जीतकर अमेरिका की राजनीति में चर्चाओं का केंद्र बन गई हैं। वे चुनाव जीतने के बाद फ्लोरिडा से 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करेंगी। फ्लोरिडा से चुनाव जीतने वाली पिया भारतीय मूल की पहली महिला बन गई हैं। व्हाइट हाउस फेलो के रूप में पिया काम कर चुकी हैं। वहीं एप्पल कंपनी में भी कुछ समय काम किया। पिया के पिता डॉ. रोहित डांडिया पेशे से डॉक्टर हैं। रोहित डांडिया ने जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया था। 1980 में जयपुर से अमेरिका जाकर बसे पिता, पिया का जन्म अमेरिका में ही हुआ पिया डांडिया का परिवार जयपुर मूल का है। उनके कई रिश्तेदार और परिवार के लोग जयपुर में रहते हैं। उनके माता-पिता साल 1980 में जयपुर से अमेरिका जाकर बस गए थे। पिया का जन्म अमेरिका में ही हुआ। पिता रोहित डांडिया की गिनती प्रतिष्ठित डॉक्टरों में होती है। मां के मोंटेसरी स्कूल में पढ़ीं पिया पिया की मां शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी हैं। उनकी मां ने जुपिटर शहर में मोंटेसरी स्कूल की शुरुआत की। पिया की शुरुआती शिक्षा मां के स्कूल से हुई। वे खुद भी शिक्षा क्षेत्र से जुड़ीं। पिया रिश्तेदारों से मिलने आती थीं जयपुर पिया अमेरिका में पली-पढ़ीं, लेकिन उनका जयपुर से जुड़ाव रहा है। माता-पिता उन्हें छुट्टियों में जयपुर रिश्तेदारों से मिलने भेजते थे। कॉलेज टाइम तक वे जयपुर में अपने रिश्तेदारों से मिलने आती रही हैं। 28 साल की उम्र में ​अपने स्कूल की फाउंडर ​प्रिंसिपल बनीं पिया डांडिया ने हार्लेम में कम इनकम वाले परिवारों के बच्चों के लिए हाई स्कूल शुरू किया। उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार- पिया 28 साल की उम्र में अपने स्कूल की फाउंडर प्रिंसिपल बन गई थीं। वे व्हाइट हाउस फेलो के रूप में काम कर चुकी हैं। एप्पल कंपनी में भी कुछ समय काम किया। स्कूल चलाते हुए ही वे डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़ीं। उनके स्कूल से पासआउट स्टूडेंट्स को अच्छे कॉलेजों में एडमिशन मिलता रहा है।