घुमंतू जाति उत्थान न्यास जयपुर महानगर और राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (RANA) न्यूयॉर्क ने जयपुर में घुमंतू जाति बस्तियों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत बस्तियों के घरों और आसपास की बस्तियों की सफाई रखने वाली 201 महिलाओं को घुमंतू जाति स्वच्छता पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जयपुर महानगर में मंगलवार को गालव भाग के तहत जयसिंहपुरा खोर दिल्ली रोड स्थित थाने के पीछे घुमंतू बस्ती में यह कार्यक्रम हुआ। दोनों संस्थानों की ओर से दीपावली से पहले जयपुर की बस्तियों में यह अभियान चंद्रा और केके मेहता फैमिली फाउंडेशन न्यूयॉर्क (अमेरिका) सहित डॉ. राज बंसल, डॉ. समीन शर्मा और डॉ. रोहित डांडिया के सहयोग से चलाया रहा है। न्यास के सहप्रांत संयोजक राकेश कुमार शर्मा ने बताया- कार्यक्रम में जयपुर की उपमहापौर सरोज कंवर का पार्षद सीमा पारीक ने स्वागत किया। उपमहापौर ने की घुमंतू महिलाओं के उत्थान में सहयोग की घोषणा कार्यक्रम संयोजक सर्वेश्वर शर्मा ने बताया- कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि व होटल व्यवसायी निक्की कुमार शर्मा, नागर अग्रवाल मौजिका, सुरेश पारीक मौजूद रहे। मुख्य अतिथि उपमहापौर सरोज कंवर सोडाला ने कहा- दीपावली से पहले चलाए गए स्वच्छता अभियान के अंतर्गत घर और आसपास की बस्ती को स्वच्छ रखने वाले घुमंतू समुदाय के परिवारों का चयन कर RANA और केके मेहता फैमिली फाउंडेशन न्यूयॉर्क ने स्वच्छता पुरस्कार दिए। उन्होंने कहा- घुमंतू जाति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर की सभी घुमंतू बस्तियों की महिलाओं के उत्थान व विकास के लिए भी सहयोग दिया जाएगा। सर्वे के आधार पर किया 201 महिलाओं का चयन न्यास के कार्यक्रम संयोजक सर्वेश्वर शर्मा ने बताया- दीपावली से पहले गालव भाग के संयोजक ओम श्रीमाल और उनकी टोली ने घुमंतू बस्तियों का सर्वे किया। सर्वे के दौरान ऐसे परिवारों का चयन किया, जिन्होंने घर के साथ-साथ आसपास की बस्ती को भी साफ रखा है। कार्यक्रम का मंच संचालन घुमंतू कार्य के पूर्णकालिक कार्यकर्ता महेंद्र ज्योतिषी ने किया। इस अवसर पर सुरेश रावत, गोविंद शर्मा आदि मौजूद रहे। प्रेम भंडारी ने की थी घुमंतू समाज के उत्थान के लिए घोषणाएं न्यास के सहप्रांत संयोजक राकेश कुमार शर्मा ने बताया- राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (RANA) न्यूयॉर्क के अध्यक्ष प्रेम भंडारी पिछले साल अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जयपुर की घुमंतू बस्ती में निर्मित मंदिर के उद्घाटन समारोह में विशेष रूप से अमेरिका से आए थे। उस अवसर पर उन्होंने घुमंतू समाज के उत्थान के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं। इसमें प्रेम भंडारी ने घोषणा की थी कि आर्थिक अभाव के कारण घुमंतू समाज का कोई भी मेधावी विद्यार्थी शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। ऐसे विद्यार्थियों की फीस की व्यवस्था RANA संगठन करेगा। इसके तहत 11 अक्टूबर को RANA ने घुमंतू समुदाय के होनहार छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा व छात्रवृत्ति के लिए 51 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं भंडारी ने घुमंतू बस्तियों में स्वच्छता की कमी और जागरूकता व संसाधनों के अभाव के कारण होने वाली समस्याओं पर चिंता जताई थी। इसके तहत दीपावली से पहले विभिन्न घुमंतू बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं स्वच्छ घर और स्वच्छ आसपास रखने वाले परिवारों को सम्मानित किया जा रहा है। 6 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम अभियान के तहत कुल 201 महिलाओं को स्वच्छता पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसमें 4 नवंबर को मानसरोवर भाग में संयोजक किशन बंशीवाल, 5 नवंबर को मानसरोवर भाग में संयोजक चेतन कौशिक और 6 नवंबर को विद्याधर भाग में संयोजक दिनेश कौशिक के तहत कार्यक्रम होंगे।