जयपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने सड़क, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और सफाई से जुड़ी समस्याएं सामने रखी हैं। कहीं सड़क पर गंदा पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है तो कहीं पशुओं के जमावड़े और गंदगी से क्षेत्रवासी परेशान हैं। वहीं, खुले मैनहोल और कचरे के ढेर से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... वार्ड पार्षद नीरज अग्रवाल बने आज के 'पब्लिक के स्टार' महावीर चौक से अंकुश ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में कचरे का ढेर जमा रहता है। इससे आसपास गंदगी फैल रही थी और लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद वार्ड पार्षद नीरज अग्रवाल ने इसका समाधान करवाया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। वार्ड नंबर 148 में खुला मैनहोल बंद करवाया वार्ड नंबर 148 के निवासियों ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि पिछले दो महीने से सड़क पर नाली का मैनहोल खुला हुआ है। इससे वहां से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को हादसे का डर बना हुआ था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने मैनहोल बंद करवा दिया। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... जैन नसियां रोड पर सड़क पर जमा हो रहा गंदा पानी जैन नसियां रोड से हेमंत सोनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क पर गंदा पानी जमा हो रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और आसपास गंदगी भी फैल रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से पानी की निकासी की व्यवस्था करवाने की मांग की है। सीवर लाइन के लिए खोदी सड़क का निर्माण नहीं हुआ आनंदा रोड से सचिन वशिष्ठ ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सरोज विहार में सीवर लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी। इसके बाद सड़क का दोबारा निर्माण नहीं करवाया गया। इसके कारण सड़क पर पानी भर गया है और लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क का निर्माण करवाने की मांग की है। पटेल विहार में दिन में चालू और रात में बंद रहती है रोड लाइट मुहाना रोड स्थित पटेल विहार से मनीष ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में रोड लाइट दिन में चालू और रात में बंद रहती है। इससे बिजली की अनावश्यक खपत हो रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से लाइटों की टाइमिंग ठीक करवाने की मांग की है। विवेक विहार में पशुओं का जमावड़ा, जगह-जगह फैली गंदगी विवेक विहार से नीरज ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर 90 में पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इसके कारण क्षेत्र में गंदगी भी जमा हो रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से पशुओं को हटवाने और सफाई करवाने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. जनता कॉलोनी रोड पर 15 दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:जीटी स्क्वायर मॉल के पास सड़क पर जमा मिट्टी हटवाई 2. जयपुर में गंदगी और सड़क व्यवस्था पर सवाल:सेठी कॉलोनी में सफाई, पार्षद नीरज अग्रवाल बने 'पब्लिक के स्टार' 3. पार्षद प्रतिभा शर्मा बनीं आज की 'पब्लिक की स्टार':दुर्गा विहार में बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई हल 4. वार्ड पार्षद प्रतिभा शर्मा बनीं 'पब्लिक की स्टार':जयपुरिया अस्पताल के पास जमा कचरे की समस्या से राहत 5. पार्षद सुमन बनीं 'पब्लिक की स्टार':गिरधर मार्ग पर टूटी पाइपलाइन की समस्या से राहत