जयपुर में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों ने घर में घुसकर पति पर चाकू से हमला किया। पीड़ित को शरीर पर कई जगह से काट भी दिया। पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को जयपुर के बड़ी चौपड़ पर साथ में घूमते हुए देख लिया था। पति प्राइवेट जॉब करता है। घटना के बाद जवाहर सर्किल थाने में पीड़ित पति ने शनिवार को पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई । पति ने बड़ी चौपड़ पर प्रेमी के साथ देख लिया था ASI मुरारी लाल ने बताया- मालवीय नगर के रहने वाले 41 साल के व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पति ने आरोप लगाए कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है। 23 अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 बजे पत्नी और प्रेमी को जयपुर के बड़ी चौपड़ पर आपत्तिजनक अवस्था में देखा गया। इसके बाद पति प्रेमी के साथ पत्नी को घूमते पकड़े जाने पर अवैध संबंधों का विरोध किया। वहां मौजूद लोगों ने दोनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाला। इसके बाद 23 अक्टूबर को ही रात के करीब 8:30 बजे पत्नी और उसके प्रेमी ने घर में घूसकर उस पर पति पर हमला कर दिया। आरोप है कि पत्नी ने दोनों हाथों को पकड़कर दांतों से शरीर पर जगह-जगह काटकर मांस फाड़ दिया। लोगों को देख दोनों भाग गए पति ने आरोप लगाया कि पत्नी के प्रेमी ने धारदार चाकू से उसके ऊपर हमला किया। चाकू के हमले से चेहरे, हाथ, हथेली और शरीर के कई हिस्सों पर वार कर घाव हो गए। पति के चिल्लाने पर आस-पास के लोग इकट्‌ठा होकर आए। लोगों को आते देखकर प्रेमी और पत्नी दोनों वहां से फरार हो गए।