जालोर में पंचायत चुनावों को लेकर तीसरे चरण के चुनावों की दावेदारी फिर शुरू हो गई हैं। तृतीय चरण में जालोर के 4 पंचायत समिति सांचौर, चितलवाना, सरवाना और भादरूणा पंचायत में में चुनाव होगें। इसके लिए जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए 3 नंवबर 2026 को चुनाव होंगे। वहीं पंच और सरपंच पद के लिए 5 नंवबर 2026 को चुनाव होंगे। इस इन 4 पंचायतों में कुल 111 सरपंचों के पद है और 985 वार्ड पंच के पद हैं। जिसके लिए अब तीसरे चरण में चुनाव होंगे। 3 लाख 2 हजार 705 मतदाता अपने मतदाधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 1 लाख 42 हजार 668 महिला मतदाता, 1 लाख 60 हजार 35 पुरूष मतदाता हैं। इसमें 2 थर्ड जेंडर भी हैं। इसमें 111 ग्राम पंचायतों से 600 से ज्यादा दावेदार सामने आए हैं। हालांकि और भी नाम हो सकते हैं। कई जगहों पर एक नाम पर भी रायशुमारी हो रही है। इसलिए सरपंच की कुर्सी का मुकाबला काफी रोचक बनता जा रहा है।