जालोर में पंचायत चुनावों को लेकर तीसरे चरण में जिले की 4 पंचायत समितियों सांचौर, चितलवाना, सरवाना और भादरूणा पंचायत में वोटिंग हुई। 4 पंचायत समितियों में 66.73 प्रतिशत मतदान हुआ हैं। इस बार चुनाव में चार पंचायत के 3 लाख 2 हजार 705 मतदाता अपने मतदाधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 1 लाख 42 हजार 668 महिला मतदाता, 1 लाख 60 हजार 35 पुरूष मतदाता हैं। इसमें 2 थर्ड जेंडर भी हैं। इसके बाद 5 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच के लिए चुनाव होंगे। जालोर के चितलवाना में 3 पीढ़ी से एक साथ मतदान केंन्द्र पर मतदान किया। ईशरा राम भादू अपने पुत्र लादू भादू एवं पौत्र कैलाश चंद भादू और बहु के साथ सवेरे सात बजे मतदान केंद्र पर पहुंचे। जालोर में मतदान प्रतिशत