जालोर में टैक्सी से बैटरी चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एफसीआई गोदाम निवासी हितेश कुमार (28) पुत्र सोनाभाई माली को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि 16 सितंबर 2026 की रात राजेंद्र नगर में खड़ी एक टैक्सी से बैटरी चोरी हुई थी। इस मामले में शैतान सिंह की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में 30 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ पहले भी 5 मामले दर्ज पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के 5 मामले दर्ज हैं। इनमें बागरा थाने में साल 2020, जालोर थाने में साल 2023 और 2024 और पाली जिले के तखतगढ़ और सुमेरपुर थानों में साल 2025 और 2026 के मामले शामिल हैं। कार्रवाई थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। टीम में एएसआई बाबूलाल, कांस्टेबल राकेश कुमार, विजय कुमार और सुरेंद्र कासनियां शामिल रहे।