सिरोही के जावाल कस्बे और आसपास के गांवों में मंगलवार को सुबह साढ़े 3 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 33 केवी जीएसएस जावाल पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। जोधपुर डिस्कॉम जावाल के सहायक अभियंता हेमंत कुमार प्रजापत ने बताया कि दीपावली को देखते हुए बिजली तंत्र का रखरखाव किया जा रहा है। लाइन से जुड़ी तकनीकी खामियां भी दूर की जाएंगी। इस दौरान सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक जावाल, बरलूट, जामोतरा, भूतगांव और वाटर वर्क्स की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। प्रजापत ने उपभोक्ताओं से सहयोग करने और जरूरी काम समय रहते निपटाने की अपील की है।