खेल संकुल झालावाड़ में हुई 76वीं जिला स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में महाबली क्लब चैंपियन बना। महाबली क्लब ने खिताबी मुकाबले में सेवन स्टार क्लब को 89-75 से हराया। जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष देवकीनंदन वर्मा और उपाध्यक्ष नूतन शुक्ला ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल थे। जिला केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष यशवंत सिंघल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अनुराग जिंदल और एडवोकेट मुकेश जैन विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों ने फाइनल से पहले खिलाड़ियों से परिचय लिया। विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र दिए गए। 6 टीमों ने लिया प्रतियोगिता में भाग जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव राजेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि प्रतियोगिता में 6 टीमों ने हिस्सा लिया। पहले सेमीफाइनल में महाबली क्लब ने यंग स्टार क्लब झालावाड़ को 52-40 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में सेवन स्टार क्लब ने महाभारत क्लब को 55-41 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। राज्य स्तर पर खेलेगी चयनित जिला टीम फाइनल में महाबली क्लब ने 89 बास्केट किए, जबकि सेवन स्टार क्लब 75 बास्केट कर सका। महाबली क्लब की ओर से तोकीर, उत्कर्ष जैन, भविष्य और शादाब ने अच्छा प्रदर्शन किया। सेवन स्टार क्लब की ओर से तनिष्क भाटिया, चित्रांश शर्मा, केशव और अक्षत ने बेहतर परफोर्म दी। प्रतियोगिता के आधार पर चुनी गई जिला टीम का 5 दिवसीय कोचिंग कैंप खेल संकुल झालावाड़ में होगा। इसके बाद टीम 12 से 15 नवंबर तक हनुमानगढ़ में होने वाली 76वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।