दीपावली नजदीक आते ही झालावाड़ में त्योहार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में खरीदारी बढ़ने लगी है और शहर की इमारतें रोशनी से सजाई गई हैं। गढ़ परिसर, नेशनल हाईवे-52, सीमेंट रोड, मुख्य बाजार और सरकारी इमारतों पर रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं। रात में इनकी रोशनी से शहर के कई हिस्से जगमगाते हैं। गढ़ परिसर की सजावट लोगों का ध्यान खींच रही है। शहर के प्रमुख रास्तों से गुजरने वाले लोग भी रोशनी देख रहे हैं। बाजारों में दुकानदार अपनी दुकानों को सजा रहे हैं। कई दुकानों के बाहर रंग-बिरंगी लाइटें और विद्युत झालरें लगाई जा रही हैं। घर सजाने के लिए बाजार में रंग-बिरंगे पोस्टर, लाइटें, विद्युत झालरें, सजावटी लड़ियां और दूसरी सामग्री उपलब्ध है। दुकानों पर दीपावली से जुड़ी चीजों की बिक्री भी शुरू हो गई है। घरों को सजाने की तैयारियों में जुटे लोग दीपावली पर घरों को सुंदर और आकर्षक बनाने की परंपरा को लेकर लोग भी तैयारियों में जुटने लगे हैं। बाजारों में उपलब्ध नई डिजाइन की लाइटिंग और सजावटी सामग्री लोगों की पसंद बन रही है। लोग अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार घरों को सजाने के लिए खरीदारी कर रहे हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ ही बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही और बढ़ने की उम्मीद है। रोशनी से बदलने लगा शहर का नजारा शहर में की गई विद्युत सजावट ने दीपावली से पहले ही उत्सव जैसा माहौल बना दिया है। ऐतिहासिक इमारतों से लेकर प्रमुख मार्गों तक फैली रोशनी शहर की सुंदरता में चार चांद लगा रही है। शाम होते ही जगमगाती लाइटें लोगों को आकर्षित कर रही हैं। बाजारों में बढ़ती चहल-पहल और सड़कों पर दिखाई देने वाली रंगीन रोशनी से साफ है कि दीपावली का उल्लास अब झालावाड़ शहर में छाने लगा है। आने वाले दिनों में सजावट और खरीदारी की रफ्तार बढ़ने के साथ शहर में दीपोत्सव की रौनक और अधिक देखने को मिलेगी।