झालावाड़ में बुधवार को ज्योति नगर सब-स्टेशन से जुड़े इलाकों में 2 घंटे बिजली बंद रहेगी। रखरखाव के चलते सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जयपुर विद्युत वितरण निगम 33/11 केवी ज्योति नगर सब-स्टेशन पर मरम्मत और रखरखाव का काम करेगा। सहायक अभियंता (एचटीएम-1), जयपुर डिस्कॉम झालावाड़ ने यह जानकारी दी। इस दौरान आनंद विहार, कलेक्टर सिविल लाइन क्षेत्र, जिला परिषद, पृथ्वी विलास, साईनाथपुरम, जनाना अस्पताल, बीएसएनएल कार्यालय, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, डाक बंगला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कालीदास कॉलोनी, छोटी रायपुर, मंगलपुरा, मामा-भांजा चौराहा, प्रेम मंदिर, मूर्ति चौराहा, झिरी मोहल्ला, गोदाम की तलाई, अशोक विहार, कुम्हार मोहल्ला, शनि मंदिर और सत्यपारायण मंदिर के आसपास बिजली बंद रहेगी। ज्योति नगर सब-स्टेशन से निकलने वाले 11 केवी फीडरों से जुड़े अन्य इलाकों में भी बिजली बंद रहेगी। विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं से जरूरी काम तय समय से पहले निपटाने की अपील की है।