झालावाड़ मेडिकल कॉलेज और इससे जुड़े अस्पतालों के अधिकारी-कर्मचारी लंबे समय से बकाया वेतन मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वेतन भुगतान में हो रही देरी से परेशान कर्मचारियों ने सांसद और राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर शर्मा को ज्ञापन सौंपकर बकाया वेतन का जल्द भुगतान कराने की मांग की। कर्मचारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के बीच खींचतान और तालमेल की कमी को वेतन में देरी का कारण बताते हुए कहा कि इससे उन्हें और उनके परिवारों को आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों के बीच तालमेल की कमी का आरोप कर्मचारियों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारियों के बीच आपसी खींचतान और समन्वय की कमी के कारण वेतन भुगतान अटका हुआ है। उनका कहना है कि लंबे समय से समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण घरेलू खर्च और अन्य आर्थिक जिम्मेदारियां निभाने में परेशानी हो रही है। मरीजों की सेवा कर रहे, लेकिन वेतन का इंतजार कर्मचारियों ने कहा कि वे लगातार मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं और अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन में देरी का असर उनके परिवारों पर भी पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक के साथ मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। राजमेस कमिश्नर से की बात कर्मचारियों की समस्या सुनने के बाद श्याम सुंदर शर्मा ने राजमेस कमिश्नर से फोन पर बात की। उन्होंने वेतन भुगतान में हो रही देरी का मुद्दा उठाते हुए समस्या का जल्द समाधान करने और कर्मचारियों को बकाया वेतन दिलाने की बात कही। नियमित वेतन भुगतान की मांग कर्मचारियों ने मांग की कि उनका लंबे समय से बकाया वेतन जल्द जारी किया जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति पैदा न हो, इसके लिए नियमित वेतन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।