झालावाड़ के मिनी सचिवालय में सोमवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर ई-मित्र मशीन के पास गोयरा (मॉनिटर लिजर्ड) दिखाई दिया। सिविल डिफेंस जवान लालचंद सुतार ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। लालचंद सुतार मिनी सचिवालय में ड्यूटी पर तैनात थे। एडीएम कंट्रोल रूम में ड्यूटी कर रहे रविंद्र पांडेय की नजर गोयरे पर पड़ी। उन्होंने तुरंत नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलने पर लालचंद सुतार मौके पर पहुंचे और सावधानी से गोयरे को पकड़ने की कोशिश की। करीब आधे घंटे बाद उन्होंने उसे सुरक्षित पकड़ा और उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया।