राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हुआ। मतदान पूरा होने के बाद ग्राम पंचायतों में मतगणना शुरू हो गई है। इससे गांवों की नई सरकार की तस्वीर साफ होगी। झालावाड़ जिले की झालरापाटन, बकानी, खानपुर और पिड़ावा पंचायत समितियों की 142 ग्राम पंचायतों में बैलेट पेपर से मतदान कराया गया। जिले में सरपंच पद के 1,032 प्रत्याशियों की जीत-हार का फैसला मतगणना के बाद होगा। आप अपनी ग्राम पंचायत का सबसे पहले और सबसे सटीक रिजल्ट जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें