झालावाड़ में दीपावली से पहले मेंटेनेंस के चलते सोमवार, 2 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। यह काम शहर के 33/11 केवी रिको सब-स्टेशन पर होगा। जयपुर विद्युत वितरण निगम के अनुसार, रिको सब-स्टेशन से जुड़े औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 और फेस-3, नई जेल, गोपालपुरा औद्योगिक क्षेत्र, जामुनिया, वृंदावन और बालगढ़ में बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा मानसिंह पैलेस, साई दर्शन कॉलोनी, जनकपुरी, अनमोल टाउनशिप, रूपनगर, अशोक विहार, केजीएन कॉलेज, संकल्प स्कूल, पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई कॉलेज और कोटा रोड के आसपास के इलाकों में भी बिजली बंद रहेगी। एईएन अशोक ने बताया कि मेंटेनेंस पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से तय समय को ध्यान में रखकर जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की है।