झालावाड़ में मंगलवार को राड़ी के बालाजी सब-स्टेशन पर मेंटेनेंस के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। जयपुर विद्युत वितरण निगम झालावाड़ ने यह जानकारी दी। 33/11 केवी सब-स्टेशन पर रखरखाव का काम होगा। इससे राड़ी के बालाजी रोड, मोची मोहल्ला, धनवाड़ा बस्ती, बसेड़ा मोहल्ला, कसाई मोहल्ला, हबीब नगर, गागरोन रोड और गागरोन फोर्ट में बिजली बंद रहेगी। कई इलाके होंगे प्रभावित इसके अलावा पीएचईडी, सीवरेज प्लांट, नला मोहल्ला, गावघेर, भगत सिंह कॉलोनी, पायगा मोहल्ला, भोई मोहल्ला, पीलखाना, संजय कॉलोनी, जामा मस्जिद, फॉरेस्ट रोड, गोदाम की तलाई, कालीसिंध सीवरेज प्लांट और धनवाड़ा सीवरेज क्षेत्र में भी बिजली बंद रहेगी। सब-स्टेशन से जुड़े आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली सप्लाई पर असर पड़ेगा। निगम के मुताबिक तय समय में सब-स्टेशन पर मरम्मत और रखरखाव का काम पूरा किया जाएगा। बिजली बंद रहने से इन इलाकों के घरेलू उपभोक्ताओं, दुकानदारों, व्यापारियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कामकाज पर असर पड़ेगा।